फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बीकानेर: सांप के डंसने से दंपति सहित तीन तीर्थयात्रियों की मौत

Wed, 28 Aug 2019 05:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को सांप के डंसने से एक दंपति सहित तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 


बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा श्रीगंगानगर के जैसलमेर में राम देवरा के दर्शन करने जा रहे तीन तीर्थयात्रियों पर एक सांप ने हमला कर दिया, जब वे मंगलवार रात विश्राम के लिए मोतीगढ़ के एक मंदिर में रुके थे।

बुधवार सुबह उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान 30 वर्षीय राजूराम, 52 वर्षीय चुन्नीलालऔर उनकी पत्नी 50 वर्षीय राधी देवी के रूप में की गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने कहा कि आपराधिक दंड संहिता की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें