राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर में पानी की डिग्गी हौद में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। उप निरीक्षक रणजीत राम ने बताया कि घटना बुधवार की है। लूणकरणसर के किस्तूरिया गांव की रोही में भंवर लाल का परिवार खेत में रहता है।
बुधवार को उसकी पुत्रवधू लक्ष्मी (23) पानी लेने के लिए डिग्गी पर गयी। पैर फिसलने पर वह डिग्गी में गिर गयी। शोर सुनकर उसके ससुर भंवर लाल (50) और पति लेखराम (24) एक दूसरे को बचाने डिग्गी में कूदे। इस क्रम में तीनों डूब गए।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।