फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Sun, 29 Nov 2020 12:45 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोटा (राजस्थान)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल और बस के बीच टक्कर हो जाने से एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


खानपुर थाना के प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि राजस्थान रोडवेज की बस झालावाड़ से बारां की तरफ जा रही थी तभी यह घटना बैघरा गांव के निकट करीब शाम सात बजे हुई।


उन्होंने बताया कि इस टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में करीब पांच साल का एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें