फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan:नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों की गाड़ी पलटी, 151 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 10:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रतापगढ़ जिले की धमोतर थाना पुलिस ने की तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी एक्सयूवी कार से 151 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़ कर भाग रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों की एक्सयूवी गाड़ी से 151 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर पंकज मेघवाल और विनोद मेघवाल थाना पिपल्या मंडी जिला मंदसौर मध्यप्रदेश और राजू नायक थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ का रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ से भरी एक सिल्वर कलर की महेंद्रा एक्सयूवी, जिसके आगे का कांच टूटा हुआ है देवगढ़ से धमोतर की तरफ जा रही है। सूचना पर सीओ मनीष बडगूजर के नेतृत्व में थाना धमोतर से टीम बनाकर बिहारी घाटे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान नकोर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा करने  पर ड्राइवर ने नाकाबंदी के साइड से भागने का प्रयास किया, इससे कार खाई में पलट गई।

इस दौरान कार में से एक अभियुक्त निकल कर फरार हो गया, लेकिन तीन लोग उसमें फंस गए। पुलिस टीम ने उन्हें बाहर निकाला और नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम पंकज मेघवाल, राजू नायक और विनोद मेघवाल बताया। वहीं, भागने वाले युवक का नाम अजय नायक निवासी पिपल्या मंडी बताया। कार की तलाशी में 10 प्लास्टिक के कट्टों में 151 किलो 200 ग्राम अधकुचला डोडा चुरा मिला। इसके बाद पुलिस की टीम ने  अवैध डोडा चूरा और एक्सयूवी कार जब्त कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें