फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में बारिश का कहर, भराभरा कर गिरा मकान, मलबे में दबकर पति-पत्नी और बच्चे की मौत

Thu, 28 Jul 2022 10:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में अधिक बारिश के कारण एक मकान ढह गया। हादसे को लेकर विधायक गोविंद राम मेघवाल ने गहरा दुख जताया है। साथ ही उन्होंने हरसंभव मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन
बीकानेर में मकान ढहा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के सीमावर्ती गांव खाजूवाला में बारिश कहर बनकर बरसी। दंतौर के चक 25बीएलडी के एक कच्चे मकान के ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन

सुबह से हो रही भारी बारिश में यह कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से 25 बी एल डी निवासी महावीर कुमार, उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचे दंतोर थाना अधिकारी हरपाल सिंह ने मृतकों को बाहर निकलवाया है। खाजूवाला एसडीएम श्योराम तहसीलदार गिरधारी सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गए।


दनकौर थाना अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि इलाके में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। गोबर और गारे से बना यह मकान बारिश झेल नहीं पाया और ढह गया। मकान के मलबे में दबने से महावीर कुमार और उसकी पत्नी पुत्र की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा ले रहे हैं। अल सुबह हुई इस हृदय विदारक घटना पर कैबिनेट मंत्री और खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल ने गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की घोषणा की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें