पेरिस की जमीं पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में लोकधुनें बजा चुका राजस्थान का मशहूर जिप्सी धोद ग्रुप बैंड अबकी बार विदेशों में अपनी धुनों से स्वच्छ भारत अभियान का संदेश फैला रहा है।
यह बैंड अपने सात महीने के वर्ल्ड टूर पर है। इस टूर में बैंड को पेरिस, जापान, रशिया सहित कई देशों में कंसर्ट करने का मौका मिलेगा। जिसमें वह विदेशी कलाकारों के साथ भी अपने संगीत की ताल से ताल मिलाएंगे। बैंड के प्रमुख डायरेक्टर रईस भारती और इमरत हुसैन ने बताया कि उनका फोकस इटली में होने वाले बिग शो के अलावा कतर किंग के शो पर है। जिसमें इंडिया के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित परफॉर्मेंस दी जाएगी।
धोद ग्रुप के डायरेक्टर रईस भारती ने बताया कि हमारा बैंड पहली बार रशिया में परफोर्म कर रहा है। जहां पर 5 हजार से अधिक ऑडियंस के बीच राजस्थान की लोकधुनों को पेश करने का अवसर मिलेगा। रईस कहते हैं कि उनका मकसद अपने संगीत के माध्यम से भाईचारे और अमन का पैगाम देना है। बैंड के तबला वादक अमरत हुसैन ने कहा कि धोद ग्रुप ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पेरिस में, लंदन में महारानी की डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में क्वीन एलिजाबेथ के समक्ष, दो पहले पहले फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वाओलांद के समक्ष प्रस्तुतियां दी हैं और खूब प्रशंसा भी बटोरी है।
उन्होंने बताया इसके अलावा ग्रुप ने विदेश दौरों में एलजीरिया के 50 वें स्वाधीनता दिवस समारोह, अमेरिका के 35 शहरों और कनाड़ा के 15 शहरों, जापान के 26 शहरों, पौलेंड के मालटा फेस्टिवल, बुदापेस्ट में सीजेट फेस्टिवल, यूके के वोमेड फेस्टिवल, शिकागो के वर्ल्ड यूजिक वल्र्ड फेस्टिवल, फॉमूर्ला वन सिगांगपुर, न्यूयार्क के वर्ल्ड यूजिक फेस्टिवल के अलावा फ्रांस-स्पेन, स्वीस, आयरलैंड, रोम-इटली, हांगकांग में अपनी प्रस्तुतियां दीं है।