फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Rajasthan: 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मरीजों की कुल संख्या 430 हुई

Thu, 09 Apr 2020 05:50 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वहीं, राज्य के जोधपुर में कोरोना संक्रमित 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिसके बाद राज्य में इस बीमारी की वजह से मृतकों की संख्या सात हो गई। वहीं, गुरुवार को 47 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 430 हो गई।

विज्ञापन





अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इस व्यक्ति में संक्रमण की पहचान जोधपुर में एक सर्वे के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि जोधपुर के 34 वर्षीय डॉक्टर समेत डोर-टू-डोर सर्वे में शामिल 47 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया, ‘जयपुर में 11, झालावाड़ में सात, झुंझुनू में सात, टोंक में सात, पोकरण जैसलमेर में नौ, बाड़मेर, बांसवाड़ा व जोधपुर में दो-दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जयपुर में 11 नए मामलों में आठ रामगंज इलाके से आए हैं जबकि ईरान से लाकर जैसलमेर के सेना के वेलनेस सेंटर में रखे गए चार और लोग संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें