वहीं, राज्य के जोधपुर में कोरोना संक्रमित 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिसके बाद राज्य में इस बीमारी की वजह से मृतकों की संख्या सात हो गई। वहीं, गुरुवार को 47 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 430 हो गई।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इस व्यक्ति में संक्रमण की पहचान जोधपुर में एक सर्वे के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि जोधपुर के 34 वर्षीय डॉक्टर समेत डोर-टू-डोर सर्वे में शामिल 47 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया, ‘जयपुर में 11, झालावाड़ में सात, झुंझुनू में सात, टोंक में सात, पोकरण जैसलमेर में नौ, बाड़मेर, बांसवाड़ा व जोधपुर में दो-दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’
उन्होंने बताया कि जयपुर में 11 नए मामलों में आठ रामगंज इलाके से आए हैं जबकि ईरान से लाकर जैसलमेर के सेना के वेलनेस सेंटर में रखे गए चार और लोग संक्रमित पाए गए हैं।