फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पी, फिर गेट तोड़ चांदी के छत्र ले उड़ा चोर, CCTV में कैद वारदात

Mon, 30 Mar 2026 12:04 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: सीकर के काल भैरव मंदिर में चोर ने बेखौफ तरीके से पहले बाहर बैठकर बीड़ी पी, फिर गेट तोड़कर अंदर घुसा और चांदी के छत्र चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।  
विज्ञापन
सीकर में स्थित काल भैरव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के काल भैरव मंदिर में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चोर ने वारदात से पहले बाहर बैठकर बीड़ी पी और फिर आराम से मंदिर का गेट तोड़कर चांदी के छत्र चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

विज्ञापन




व्हाइट हाउस गली स्थित मंदिर की है घटना
घटना रामलीला मैदान के पास व्हाइट हाउस गली स्थित मंदिर की है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात करीब 3:15 बजे एक युवक मुंह पर काला कपड़ा बांधकर और हाथ में सरिया लेकर मंदिर पहुंचता है। वह पहले बाहर बैठकर बीड़ी पीता है, फिर सरिए से गेट तोड़कर अंदर घुसता है और चांदी के छत्र लेकर फरार हो जाता है।
विज्ञापन


पुजारी के मंदिर पर पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी
मंदिर के पुजारी गोविंद सुबह करीब 4:15 बजे जब पूजा के लिए पहुंचे, तो गेट खुला मिला और अंदर से चांदी के छत्र गायब थे। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पूरी घटना सामने आई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  क्रिकेट में सियासत का दखल? नेता पुत्रों से भरी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की नई कमेटी

घटनास्थल से पुलिस चौकी महज 300 मीटर दूर मौजूद
हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज 300–400 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है और इलाके में रात के समय गश्त भी होती है। इसके बावजूद चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें