फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में नवजात को कचरे के ढेर में फेंका, राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस को परिजनों की तलाश

Sun, 28 May 2023 10:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में एक नवजात को उसके परिजन मरने के लिए कचरे के ढेर में फेंक गए, लेकिन उसके रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे रहागीर ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। अब पुलिस नवजात के परिजनों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कचरे के ढेर में मिली नवजात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में मां की ममता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां को व्यक्ति एक नवजात बच्चे को कचरे के ढेर में फेंक कर चला गया। घटना रविवार दोपहर की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की कालू रोड़ पर कचरे के ढेर में एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा पड़ा हुआ था। वंहा से गुजर रहे एक युवक को बच्चे के रोने की आवाज आई तो उसने आसपास देखा, इस दौरान उसे नवजात दिखाई दिया। युवक ने नवजात को संभाला और पुलिस को सूचना देकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को  बीकानेर रेफर कर दिया। वंही, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस बच्चे को फेंकने वालों की तलाश में कर रही है।  
विज्ञापन


उधर, नवजात का पीबीएम बच्चा नर्सरी में इलाज चल रहा है। अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ उसकी देखभाल में लगी हुई हैं। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें