फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के आबकारी अधिकारी की बीच सड़क पर चाकू घोंपकर की हत्या 

Fri, 29 Jun 2018 03:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में एक आबकारी अधिकारी को चार बदमाशों ने बीच सड़क पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर जान से मार डाला। उदयपुर की इस सनसनीखेज घटना से बृहस्पतिवार को पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग में ओएस यशवंत शर्मा अपनी बेटी नेहा को अहमदाबाद में एक डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे। उनके साथ पांच वर्षीय नवासा भी था। वे उदियापोल बस स्टैंड से घर जाने के लिए ऑटो की तलाश कर रहे थे। तभी एक कार रुकी, जिसमें चार लोग सवार थे।

विज्ञापन


कार सवार ने उन्हें छोड़ने के लिए लिफ्ट ऑफर की। शर्मा के मना करने पर उन्होंने कहा कि वे उसी रास्ते जा रहे हैं, बीच में उतार देंगे। वे सभी कार में सवार हो गए, लेकिन जैसे ही कार अलग रास्ते की ओर बढ़ने लगी तो शर्मा ने इसका विरोध किया। कार सवार लोगों ने कार को तेज दौड़ाकर एक सुनसान जगह रोका और उनकी बेटी नेहा व नवासे को बीच सड़क पर उतार दिया।

इसके बाद बदमाशों ने यशवंत शर्मा को चाकुओं से गोद डाला। मौके पर ही अधिक खून बह जाने के चलते उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नेहा ने रास्ते से गुजर रहे वाहन चालक को रोककर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रूट के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें