फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, महिलाओं से की छेडछाड़, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Wed, 12 Apr 2023 06:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़ित परिवार का कहना है कि 9 अप्रैल की घटना के बाद थाने में केस दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़ित परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं में दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने घर की महिलाओं के साथ ही मारपीट और छेड़छाड़ की। हमले में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोड़ा पहाड़ का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना 9 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई थी। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार बुधवार को एसपी के पास पहुंचा और न्याय दिलाने की मांग की।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने घर की महिलाओं से मारपीट की और छेडछाड़ भी की। पीड़ित संदीप पुत्र प्रहलाद ने बताया कि 9 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे के आसपास वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर था। इसी दौरान मोड़ा पहाड़ कॉलोनी निवासी विजय सिंह, सचिन पुत्र विजय सिंह, सुमन पत्नि विजय सिंह, निकिता पत्नि विजय सिंह व विकास जाट हाथों में पाईप, सरिया व चाकू लेकर जबरन उसके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सचिन नामक एक युवक ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में टांके आए। संदीप ने बताया कि शौर शराबा सुनकर उसकी मां दौड़कर आई तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की।  
विज्ञापन


आरोप है कि विजय सिंह ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड और अश्लील हरकत की। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत कोतवाली में दी थी, लेकिन आज तक कार्रवाई नही हुई। कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं वे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने पीड़ित परिवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें