फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन अस्पताल में आग नहीं लगी वह मॉकड्रिल थी, दमकल के देरी से आने पर भड़के कलेक्टर

Thu, 23 May 2024 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli News: नवीन अस्पताल के बाहर कचरे के ढेर में आग लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने दौड़ लगाई। इस दौरान कचरे के ढेर में लगी आग को बुझाने के लिए वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची, जिनकी मदद से काबू पाया गया। 
विज्ञापन
नवीन अस्पताल के बाहर लगी आग निकली मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवीन अस्पताल के बाहर आग लग गई, हालांकि आग लगने की सूचना पुलिस प्रशासन द्वारा की गई मॉकड्रिल निकली। अस्पताल परिसर के बाहर सुबह 10:10 बजे आग लगने की सूचना पुलिस द्वारा मिली थी। सूचना के बाद अस्पताल के अंदर से बाहर पहुंचने में डॉक्टर लखन लाल को करीब 20 मिनट लग गए। इस दौरान सबसे पहले एएसपी शंकरलाल 10:19 पर घटनास्थल पहुंच गए। 10:15 पर विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

विज्ञापन


उसके बाद 10:27 बजे तहसीलदार करौली और एसडीएम मंडरायल, 10:30 पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नवीन अस्पताल पहुंची। हालांकि नवीन हॉस्पिटल जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर है। वहीं करौली एसडीएम 10:32 पर पहुंची। बाद में करौली डीएम घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराज हो गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मॉकड्रिल को मजाक बना दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें