फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: रामनवमी शोभायात्रा में भगवा रंग में दिखेगा नगर, शौर्य व कौशल प्रदर्शन के लिए हिंदू युवा अखाड़ा तैयार

Sun, 19 Mar 2023 07:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिराेही

सार

रामनवमी पर 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा के आयोजक विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड सिरोही के तत्वावधान में श्री रामनवमी महोत्सव सेवा समिति सिरोही ने आयोजन की रूपरेखा बनाकर शहर में संपर्क अभियान का आगाज कर दिया है।
विज्ञापन
रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी को लेकर आगामी 30 मार्च को सनातन संस्कृति के साथ आराध्य प्रभु श्री राम के प्रति जनमानस की अटूट श्रद्धा, भक्ति का जबरदस्त ज्वार उमड़ने का उत्साह मुख्यालय पर इस बार देखा जा रहा है। इस अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के आयोजक विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड सिरोही के तत्वावधान में श्री रामनवमी महोत्सव सेवा समिति सिरोही ने आयोजन की रूपरेखा बनाकर शहर में संपर्क अभियान का आगाज कर दिया गया है।

विज्ञापन


आयोजन समिति के मीडिया प्रमुख लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर सामूहिक रूप से निकलने वाली शोभायात्रा में शौर्य व कौशल प्रदर्शन को लेकर श्रीराम सेन भाटकड़ा के युवा प्रतिदिन रात 8 से 10 बजे अखाड़ा में प्रशिक्षण तैयारियां कर रहे हैं। वहीं नशा व व्यसन मुक्ति की शपथ भी कार्यकर्ताओं ने ली। 

आयोजन में पारंपरिक प्रसिद्ध गेर नृत्य, ढोल-बैंड, घोड़े, रथ, डीजे गरासिया समुदाय की सांस्कृतिक प्रस्तुति, महिला भजन मंडली, सुंदरकांड पाठ समिति सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, समाज,सेवा समितियों, शिक्षण संस्थाओं, व्यापार संघ, औद्योगिक इकाइयों आदि द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेने की तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन


सनातन की विराट भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए वीएचपी के जिलाध्यक्ष और समिति संरक्षक शंकरलाल माली, महामंत्री शिवलाल सुथार, आयोजन समन्वयक कैलाश जोशी, प्रभारी जय गोपाल पुरोहित, संयोजक आनंद मिश्रा, अध्यक्ष रामलाल परिहार, बजरंग दल जिला सह संयोजक हिमांशु पुरोहित व विभिन्न बस्तियों, समाज आदि में बैठक करके आमजन को शोभायात्रा में आमंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें