नागौर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार टेंपो ने दो श्रद्धालुओं को कुचल दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि पर जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पांचौड़ी पुलिस थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को एक तेज रफ्तार टेंपो सुबह देऊ फांटा सड़क मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान टेंपों का टायर फट गया। इस दौरान टेंपो ने दो श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी।हादसे के बाद लोडिंग टेंपो चालक टेंपो को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पांचौड़ी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान राजेंद्र (40) पुत्र छोटमल निवासी नागौर और मूलचंद (45) पुत्र रामसिंह निवासी नागौर के रूप में हुई।नागौर से दोनों रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।