फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हिरासत से भागकर दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के घर के सामने किया सुसाइड, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 21 Sep 2022 02:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

 सात दिन पहले एक महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। वहीं से वह भाग आया और सुसाइड कर लिया। लोगों का कहना है कि पीड़िता और युवक में प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में एक दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव पीड़िता के घर के सामने ही पड़ा मिला। मामले को लेकर आरोपी के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवक ने पीड़िता के घर के सामने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी में रखवाया। वहीं युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और रवांजना डूंगर थाना के पुलिसकर्मी और पीड़िता के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख सवाईमाधोपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस अधिकारी भी डटे रहे। 


सात दिन पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया

इस पूरे मामले में एक पुलिस अधिकारी ने ही मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। विवाद बढ़ने के बाद एसपी ने एक एएसआई और एक कांस्टेबल सस्पेंड कर दिया है। लोगों का कहना है कि युवक का पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवक की प्रेमिका की शादी कहीं और हो गई। उसके बाद भी चोरी-छुपे युवक का ससुराल में आना-जाना था। इसी बीच युवती के ससुराल वालों को पता चल गया। जिसके बाद लड़की ने उसपर सात दिन पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाना लेकर आई। मौका देखकर युवक वहां से भाग निकला और सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें