राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन में मोटरसाइकिल में पेट्रोल भवाते समय आचनक आग लग गई। बाइक में अचानक लगी आग से आसपास खड़े लोग दूर भाग गए। इससे दो बाइकों ने आग पकड़ ली, हालांकि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार कुचामन सिटी के मुख्य बाजार स्थित झुमर मल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आया था। पेट्रोल भरवाते समय अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बाइक में आग लग गई। इससे मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। जिससे वह जमीन पर गिर गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारीयों ने फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
कुचामन पुलिस के हेड कांस्टेबल सोहनलाल चौधरी ने बताया कि पट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। 2 मिनट 17 सेकेंड की यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।