आसाराम को जोधपुर की सेंट्रेल जेल से बाहर निकालने के लिए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी 2 जून को सेशन न्यायालय में बहस करेंगे। स्वामी ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, जोधपुर ग्रामीण में आसाराम के लिए जमानत याचिका दायर की थी।
जमानत याचिका दायर करने के बाद अदालत ने मंगलवार को सुनवाई रखी थी, लेकिन वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने जमानत के लिए अब नई तारीख 2 जून दी है। इस दिन स्वामी आसाराम को जमानत दिलाने के लिए बहस करेंगे।
बता दें कि पूर्व में सलमान खान को हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आसाराम और सुब्रमणयम स्वामी दोनों ही सवाल उठा चुके थे। स्वामी ने तो यहां तक कहा था कि जब सलमान को जमानत मिल सकती हे तो आसाराम को क्यों नहीं।