फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फिर होंगे छात्रसंघ चुनाव, सीएम बोले-आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य

Sat, 23 Jul 2022 05:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने कहा कि सभी विद्यार्थी संगठन उत्साह से चुनावों में भाग लें। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में दो साल बाद एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैं। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। विद्यार्थी संगठनों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए विभागीय निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभी विद्यार्थी संगठन संबंधित कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस की पालना करते हुए उत्साह से चुनावों में भाग लें। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। सभी छात्र संगठन संबंधित महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक चुनाव में भाग लें।

बता दें कि काेराेना के कारण शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे। ऐसे में वहां छात्रसंघ चुनाव की अनुमति नहीं मिली। उसके बाद राज्यपाल के गठित टास्क फोर्स ने भी छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का सुझाव दिया। दूसरे साल भी चुनाव नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें