फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट नहीं मिला तो छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 16 Aug 2014 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज एक छात्र नेता सतबीर चौधरी ने शनिवार को यूनिवर्सिटी गेट पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस प्रयास को विफल करते हुए चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए छात्र नेता के उग्र समर्थकों पर लाठी चार्ज भी किया।

पुलिस के अनुसार चौधरी ने अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से टिकट की मांग की थी। टिकट नहीं मिलने से नाराज चौधरी अपने समर्थकों के साथ सुबह यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर पहुंचकर एक बोटल पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगाने की कोशिश की थी। राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के तहत मतदान 23 अगस्त को होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें