फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: नाबालिग का शौक चार लोगों की जान के लिए बना आफत, महिला को दस फीट तक घसीट ले गई कार

Sun, 15 Jan 2023 10:42 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कार चालक नाबालिग की लापरवाही की वजह से तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों कुचल दिया। कैमरे में कैद हुआ हादसा
 
विज्ञापन
छात्र ने कार से चार लोगों को कुचला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में नाबालिग का शौक चार लोगों की जान के लिए मुसीबत बन गया। कार लेकर निकले एक स्टूडेंट ने सड़क किनारे चार लोगों को कुचल दिया। घायलों में से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 16 साल का नाबालिग कार चला रहा था। गाड़ी नाबालिग के फूफा के नाम से रजिस्टर्ड है। 

विज्ञापन


महिला को सिर और आंख पर आई चोट
घटना के बाद उदयपुर के हिरण मगरी थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा ने बताया कि चंचल शर्मा पीपली चौराहे से गारियावास की ओर जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। चंचल को करीब 10 फीट तक कार घसीटते ले गई। इसके बाद कार दीवार से टकराने से वहीं पर रुक गई। चंचल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर आंखों और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

सीसीटीवी में यह दिखा घटनाक्रम
ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें सामने आया कि तीन युवक लाइब्रेरी के पास खड़े हैं। कार इतनी स्पीड में थी कि इन्हें कुछ समझ ही नहीं आया और कार उन्हें टक्कर मारती हुई आगे बढ़ गई। इस घटना में अशोक मीणा का पैर टूट गया। इसके अलावा अन्य दो युवकों के चोटें आई हैं। थाना अधिकारी ने बताया कि कार थाने में खड़ी करवी दी गई है। कार ड्राइव करने वाला नाबालिग है। पिता का नाम राजेश कोठारी है और मंडी में व्यापारी है। घटना के समय कार में नाबालिग का दोस्त भी मौजूद था। कार को सीज कर लिया गया है। बीती रात में ही परिवार और कार मालिक को बुलाया गया था। बाद में सभी को घर भेज दिया गया। नाबालिग और उसका दोस्त 10वीं क्लास के स्टूडेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें