फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: स्टाफ का पानी पीने पर दलित छात्र पर बरसाए डंडे, गुस्साए परिजनों ने पुलिस के सामने की शिक्षक को पीटा

Sat, 09 Sep 2023 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

छात्र की मारपीट से गुस्साए परिजन समेत 100 से ज्यादा ग्रामीण शनिवार को स्कूल में घुसे और आरोपी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी शिक्षक को पीटा गया। जैसे-तैसे पुलिस ने शिक्षक को बचाया और हिरासत में लेकर लाई। मामले की जांच के कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
छात्र के साथ डंडे और घूसों से की गई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में स्कूल स्टाफ का पानी पीने पर दलित छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई। शिक्षक ने छात्र को डंडे और घूसों से बुरीत तहर पीटा। छात्र की पिटाई ने नाराज परिजन और ग्रामीणा स्कूल में घुस गए और फिर आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट कर दी।  मामला भरतपुर जिले बयाना कस्बे में भीमनगर के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया है। साथ ही पीड़ित छात्र के भाई रनसिंह की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। वहीं, घटना को लेकर स्कूल शिक्षकों का कहना है कि छात्र ने  जानबूझकर कैंपर का पानी फैला दिया था। इस वजह से शिक्षक ने उसकी डांट लगाई थी।

विज्ञापन


भीमनगर पहरिया आंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले रनसिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई रविंद्र जाटव सरकारी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था, टंकी में पानी खत्म होने पर उसने दो अन्य छात्रों की तरह स्कूल स्टाफ के लिए रखे कैंपर से बोतल में पानी भरकर पी लिया। इस बात से शिक्षक गंगाराम गुर्जर नाराज हो गए और उन्होंने रविंद्र की डंडे और घूंसों से पिटाई कर दी। डंडे से की गई मारपीट के निशान उसकी पीठ पर बने हैं। स्कूल से घर आकर रविंद्र ने घटना की जानकरी दी।  

छात्र की मारपीट से गुस्साए परिजन समेत 100 से ज्यादा ग्रामीण स्कूल में घुसे और आरोपी शिक्षक गंगाराम गुर्जर के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर एसएचओ सुनील कुमार पुलिस जाब्ते के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने और पुलिस के सामने भी शिक्षक के साथ मारपीट की।  
विज्ञापन


पुलिस ने जैसे-तैसे शिक्षक को लोगों की भीड़ से बचाया और हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद लोगों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस में भीड़ को तितर-बितर कर दिया। जानकारी लगने पर भीम आर्मी के लोग भी थाने पर पहुंच गए और घटना को लेकर विरोध किया। 

मामला रफा-दफा करने का दिया ऑफर
पीड़ित के भाई का आरोप है कि शनिवार सुबह स्कूल के हेड मास्टर रामकुमार शर्मा और एक अन्य शिक्षक नवल किशोर उसके घर आए थे। उन्होंने पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने का ऑफर दिया था। लेकिन, हमने ऐसा करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


जांच के लिए कमेटी गठित
बयाना सीबीईओ रामलखन खटाना ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें