फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Storm in Jaisalmer: रेतीले तूफान ने जमकर मचाया तांडव, IAS टीना डाबी ने लोगों से की ये खास अपील

Wed, 07 Jun 2023 11:47 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पाकिस्तान की सीमा से उठे जबरदस्त रेतीले तूफान ने जोरदार तांडव मचाया। तूफान की गति इतनी तेज थी कि कुछ पवन चक्कियों के पंखे टूटकर नीचे गिरे और मशीनें टेढ़ी हो गई।
 
विज्ञापन
तूफान ने जमकर मचाया तांडव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में मंगलवार शाम आए आंधी तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तूफान से जिले में करोड़ो रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तूफान से कहीं विद्युत पोल गिर गए तो कहीं मोबाइल टॉवर जमींदोज हो गया। एक विंड मील की पंखुड़ियां लटक गईं तो तूफान अपने साथ सौर ऊर्जा की प्लेट्स ले उड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि हवा की रफ्तार इतनी तेज थी की करोड़ों रुपये की लागत से लगे विंड मील की पंखुड़ियां भी लटककर नीचे आ गईं। जिले में सबसे बड़े विद्युत उत्पादन करने वाले सौर ऊर्जा के प्लांट्स को आंधी अपने साथ ले उड़ी। सोलर कंपनियों को इससे बहुत बड़ा नुकसान होने की सभावना है।

विज्ञापन


200 फीट लम्बा मोबाइल टॉवर हुआ धराशाई...
जिले के भणियाणा क्षेत्र में एक 200 फीट लम्बा निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर गिरकर जमींदोज हो गया। बलाड़ और रूपसर राजमार्ग पर मोबाइल टॉवर गिरने से रास्ता बाधित हो गया है। वहीं, भैंसड़ा गांव में करोड़ों की लागत से लगने वाले विंड मील की पंखुड़ियां लटक गई हैं।
विज्ञापन


बीती शाम से विद्युत आपूर्ति ठप...
आंधी तूफान से कई जगह विद्युत पोल गिर गए हैं, जिससे भणियाणा उपखंड में मंगलवार शाम से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी तकलीफ से सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर इस आंधी तूफान से जिले में करोड़ों का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते आगामी दिनों में भी आंधी तूफान की चेतावनी है, जिसके चलते जिला कलेक्टर टीना डाबी ने भी सावधानी बरतने की अपील जारी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें