फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगंगानगर सड़क हादसा: एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह की मौत, सात घायल

Sat, 13 Feb 2021 07:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
विज्ञापन
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भयावह घटना में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह हादसा सुबह पौने 10 बजे राजियासर के पास एक क्रूजर जीप के ट्रेलर से टकराने की वजह से हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल, हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र के चालक सहित 13 लोग क्रूजर जीप में सवार होकर जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध धार्मिल स्थल रामदेवरा जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर राजियासर थाना से आधा किलोमीटर दूर श्री बिजयनगर फंटा के पास जीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जीप में सवार छह लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान आरजू, सोनिया, सुमन, मंजू, अनिल व भविष्य के रूप में की गई है। वहीं, इस दुर्घटना पर राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें