एनआईए की जांच जारी 5 जनवरी को सुनवाई
एनआईए ने हमले के पीछे की पूरी साजिश, आतंकी संबंधों और सपोर्ट नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी रहने की बात कही है। अदालत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विशेष अदालत ने आरोपों पर सुनवाई के लिए मामले को 5 जनवरी के लिए सूचीबद्ध किया है।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच एनआईए की टीम विशेष अदालत पहुंची। सीलबंद बक्सों में दस्तावेज थे जिन्हें वाहन से उतार कर अदालत में ले जाया गया।