फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: छुट्टी पर आए फौजी ने रची फिरौती की साजिश, व्यापारी से मांगे दो करोड़, हिरासत में दो आरोपी

Fri, 06 Feb 2026 10:13 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

रामसिंहपुर और श्रीविजयनगर थाना पुलिस ने व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के मास्टर माइंड फौजी ने 2 करोड़ की फिरौती की साजिश रची थी। 
 
विज्ञापन
व्यापारी से दो करोड़ की फिरौती मांगने वाला फौजी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की रामसिंहपुर और श्रीविजयनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात का मास्टर माइंड एक फौजी है, जो छुट्टी लेकर श्री गंगानगर आया था और पूरी साजिश को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 28 जनवरी को श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी को फोन पर धमकी मिली। कॉल करने वाले ने 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग करते हुए व्यापारी के बेटे की जान को खतरा बताया। इस पर व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसके बाद 31 जनवरी को रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूट लिया गया। दोनों घटनाओं को जोड़ते हुए पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बार-बार मोबाइल फोन लूटकर अलग-अलग नंबरों से व्यापारी को धमकियां दे रहे थे, ताकि उनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस न हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: खेजड़ी आंदोलन को मिला बाड़मेर जिला बार एसोसिएशन का साथ, ADM को सौंपा ज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह (18), निवासी 47 जीबी, रामसिंहपुर (श्रीगंगानगर) और गुरलाल सिंह उर्फ लाली (33), निवासी तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि गुरलाल सिंह जम्मू-कश्मीर में तैनात एक फौजी है और वही इस फिरौती कांड का मास्टर माइंड है।

आरोपी गुरलाल सिंह चार-पांच दिन पहले छुट्टी लेकर श्रीगंगानगर आया था और दिलप्रीत सिंह के साथ मिलकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती की पूरी योजना बनाई। आरोपियों ने 28 जनवरी को रावला-खाजूवाला रोड पर ओमप्रकाश का मोबाइल लूटा और उसी फोन से व्यापारी को धमकी दी। इसके बाद 30 जनवरी को सूरतगढ़-अनूपगढ़ रोड पर एक ढाबे से मोबाइल लूटा गया। 31 जनवरी को करनैल सिंह और 1 फरवरी को चन्दूराम का मोबाइल लूटकर फिर से व्यापारी को धमकी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फौजी आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन से ही कॉल कर फिरौती की मांग करता था। फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित संलिप्तताओं की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें