फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगंगानगर: खुली जेल का गजब खेल, उम्रकैद का कैदी पांच दिन तक घूमता रहा थाईलैंड, जेल में लगती रही फर्जी हाजिरी

Sat, 07 Nov 2026 02:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी पांच दिन तक थाईलैंड घूमता रहा और जेल रिकॉर्ड में उसकी हाजिरी दर्ज होती रही। जेल प्रहरी पर मिलीभगत कर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का आरोप है। प्रहरी को सस्पेंड कर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
उम्रकैद की सजा काट रहा आरोपी दीक्षांत कामरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे श्रीगंगानगर के कैदी के थाईलैंड घूमने और जेल में उसकी फर्जी हाजिरी लगाने के मामले में आरोपी जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कैदी 5 दिन तक थाईलैंड घूमता रहा और इस दौरान जेल में उसकी फर्जी हाजिरी लगती रही। बीकानेर-जोधपुर रेंज जेल उप महानिरीक्षक की रिपोर्ट पर घमूडवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया- कैदी दीक्षांत कामरा पुत्र राजीव कामरा निवासी वार्ड नंबर 3, इंदिरा कॉलोनी पदमपुर (श्रीगंगानगर) वर्तमान में जयपुर की अनिता कॉलोनी स्थित ईडन गार्डन में रह रहा था। वह 3 मई 2025 से खुला बंदी शिविर नरसिंहपुरा बिरानी की खुली जेल का कैदी है। इसी दौरान उसके पासपोर्ट की डिटेल से सामने आया कि उसने 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 के बीच थाईलैंड की यात्रा की थी। इसके बावजूद खुली जेल के रिकॉर्ड में उसकी हाजिरी लगती रही।

खुली जेल शिविर में प्रहरी हापूराम की ड्यूटी थी। आरोप है कि उसने कैदी के साथ मिलीभगत कर उसकी वास्तविक अनुपस्थिति के बावजूद जेल में मौजूदगी दर्शाई और इस संबंध में मिथ्या रिपोर्ट पेश की। श्रीगंगानगर जेल अधीक्षक को उसकी पुरानी फोटो भेजी गई। इस तरह खुली जेल नियम 1972 के प्रावधानों और निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ था, जब श्रीगंगानगर की खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा दीक्षांत कामरा कई दिन पहले कार से 40 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया था। जवाहर नगर थाना पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: घूसकांड में निलंबित ASP मुकेश सोनी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत; जेल में मनेगी दिवाली

इसके बाद उसकी पुरानी विदेश यात्रा का मामला सामने आया। पासपोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार वह अक्टूबर 2025 में थाईलैंड गया था। अब इस मामले में जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर अलग से एफआईआर दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


2018 में प्रिया सेठ ने प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्ज उतारने के लिए युवक दुष्यंत शर्मा को हनी ट्रैप के जरिए जाल में फंसाया और उससे संबंध बनाए। दुष्यंत शर्मा को ब्लैकमेल कर प्रिया ने दुष्कर्म केस में फंसाकर उससे 10 लाख रुपए मांगे। बाद में उन्होंने 2 मई की रात दुष्यंत का अपहरण कर टॉर्चर किया और उसके पिता से 10 लाख रुपए फिरौती मांगी। तीन लाख रुपए दुष्यंत के अकाउंट में जमा होने पर प्रिया व उसके दोनों साथियों ने दुष्यंत की गला घोंटकर हत्या कर दी और चाकू के वार से उसका चेहरा बिगाड़ दिया। बाद में उसका शव एक सूटकेस में डालकर कार में रखा और आमेर इलाके में फेंक आए थे। आरोपी प्रिया सेठ व दीक्षांत कामरा 4 मई 2018 से ही जेल में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें