फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: सूरतगढ़ में ऑटो चालक पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 04:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

सूरतगढ़ में भगत सिंह चौक के पास ऑटो चालक पर गुरुवार दोपहर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में पूर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोपी सतपाल भी एक ऑटो चालक है।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल के बयान लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में भगत सिंह चौक के निकट एक ऑटो चालक पर धारदार हथियार से एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इस घटना में ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार लगभग दोपहर 1:30 बजे भगवानसर निवासी ऑटो चालक पूर्ण सिंह उम्र 42 वर्ष भगवानसर से स्कूल की मैडमों को सूरतगढ़ छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय सतपाल नाम के एक अन्य ऑटो चालक ने उस पर हमला कर दिया। पूर्ण सिंह पर धारदार हथियार कापा से हमला किया गया। हमले के बाद भी पीड़ित पूर्ण सिंह ने हमला करने वाले सतपाल को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने दोबारा हमला करते हुए पूर्ण सिंह के सिर में चोट मारी। घटना के बाद से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी मूल सिंह शेखावत, ट्रैफिक पुलिस के टीकम सिंह, सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और हमला करने वाले सतपाल को हथियार सहित पकड़ लिया। इसके बाद सिटी थाना का सूचना दी गई। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर सतपाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले सतपाल की पत्नी का कोर्ट में मामला चल रहा है। इसी मामले को लेकर सतपाल और पूर्ण सिंह का काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें