फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: सीवरेज लीकेज के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर क्षेत्रवासी, दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 01 Mar 2025 03:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

शहर में भगत सिंह कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड पर सीवरेज चेम्बर लीकेज से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के वार्ड नं. 65, भगत सिंह कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड पर सीवरेज चेम्बर लीकेज के कारण गंदा पानी बाहर निकलकर रोड पर फैलने से क्षेत्रवासियों का जीना दुर्भर हो गया है। लोगों ने बताया कि सीवरेज निर्माण करने वाली एलएंडटी कम्पनी द्वारा गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों की पूर्णतया अवहेलना की गई है तथा इसका लेवल भी सही नहीं रखा गया है। लीकेज के कारण गंदा पानी सडक़ पर एकत्रित हो रहा है, जिससे सड़क भी खराब हो रही है। 

विज्ञापन


जनप्रतिनिधि अशोक डागला ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गंदा पानी सड़क पर बहने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है लेकिन प्रशासन एवं संबंधित कंपनी द्वारा इस समस्या का स्थाई निराकरण करने एवं खामियों को दूर करने की बजाय केंटर से पानी निकलवा रही है, जिससे पानी आने लग जाता है इससे क्षेत्रवासी नरकीय माहौल में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।

जिला प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन तथा सीवरेज निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में अनेक बार सूचित करके इस समस्या का निराकरण करने का आग्रह किया गया है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए मजबूरन क्षेत्रवासियों ने निर्णय लिया है कि यदि एक सप्ताह में सीवरेज चेम्बर लीकेज की खामियों को दूर नहीं किया गया तथा सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से स्थाई निजात नहीं दिलाई गई तो सर्किट हाउस रोड पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा एवं रोड जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन एवं कंपनी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें