फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar : नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित 28 हजार गोलियां पकड़ीं, घड़साना में होनी थी सप्लाई

Fri, 24 Jan 2025 10:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

नशे के लिए इस्तेमाल में आने वाली प्रतिबंधित दवा की एक बड़ी खेप स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ी है। जिला कलेक्टर ने इस दवा के बेचान पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। सीएमएचओ ने बताया कि इस दवा के यहां पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के लिए बेचने ले जाई जा रही 28 हजार नशे की गोलियां पकड़ी हैं। इन गोलियों के बेचान पर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला और डीआई गौरीशंकर ने ये दवाएं जब्त कर सदर थाना पुलिस के सुपुर्द की हैं। अब आगामी कार्रवाई पुलिस करेगी।

विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि जिले के एक कूरियर सर्विस पर नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा पहुंची है, जो घड़साना सप्लाई होने वाली है। इसके बाद टीम गठित कर यूआईटी मार्ग पर स्थित कूरियर कंपनी के गोदाम पर पहुंचे और सर्च करने पर सूचना की पुष्टि हुई। पुलिस ने यहां से दो कर्टन से 28 हजार गोलियां बरामद की हैं। 

जानकारी में सामने आया है कि ये गोलियां अंबाला से यहां पहुंचीं और घड़साना सप्लाई की जानी थीं। विभाग ने गोलियां जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया है। बहरहाल पुलिस पंजाब से यह माल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें