फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: श्रीगंगानगर में बनेगा स्काउट गाइड का एडवेंचर पार्क, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया भूमि पूजन

Sun, 18 May 2025 07:54 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

शिक्षा और पंचायती राज मंत्री एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर ने रविवार को हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय में विधायक कोटे से बनने वाले हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
भूमि पूजन करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिक्षा और पंचायती राज मंत्री एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर ने रविवार को हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय में विधायक कोटे से बनने वाले हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मंत्री मदन दिलावर का जिला मुख्यालय पहुंचने पर श्रीगंगानगर विधायक और जिलाध्यक्ष जयदीप बिहाणी, राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल और सहायक राज्य संगठन आयुक्त साहिल यादव के नेतृत्व में राजस्थानी पगड़ी व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला आर्गेनाइजर संदीप मांझू और मीनू रानी ने बिहाणी और जिला प्रमुख कविता रेगर का स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री दिलावर, बिहाणी और कविता द्वारा हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

विज्ञापन


इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मदन दिलावर ने अपने संबोधेन में स्काउट गाइड की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं। उन्होंने मौजूद आमजन से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक के कारण पर्यावरण और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का भी आह्वान किया।

ये भी पढ़ें-  प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, गंगानगर में पारा 46 डिग्री पहुंचा, हीट वेव का अलर्ट
विज्ञापन


इस दौरान विधायक बिहाणी ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। जिला मुख्यालय पर पहले भी विधायक निधि से कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने इस मौके पर श्रीगंगानगर में राजस्थान का पहला स्काउट गाइड एडवेंचर पार्क बनाने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- दुकानों में भीषण आग से इलेक्ट्रिक उपकरण और रेडीमेड कपड़े जलकर राख, हुआ लाखों का नुकसान

कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गिरजेशकांत शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह, जिला आर्गेनाइजर कुलदीप गोयल, दीपक यादव, रणजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष सोमेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुनील दामड़ी, अशोक वधवा, विपिन मोदी, नवदीप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें