फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Arts Results 2026: नतीजों से 11 दिन पहले हो गई थी मौत, श्रीगंगानगर की निकिता ने हासिल किए 93.80% अंक

Tue, 31 Mar 2026 12:32 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

RBSE 12th Result: RBSE 12वीं परीक्षा में श्रीगंगानगर की छात्रा निकिता ने कला संकाय में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हालांकि निकिता की पीलिया बीमारी से 11 दिन पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दिवंगत छात्रा निकिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कला, वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की आधिकारिक घोषणा की। इस वर्ष सभी संकायों में परिणाम संतोषजनक रहा और छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन

 
श्रीगंगानगर में परिणाम प्रतिशत में आई गिरावट
इस वर्ष श्रीगंगानगर जिले का परिणाम प्रतिशत पिछले साल की तुलना में कम दर्ज किया गया। हालांकि राज्य स्तर पर कुल परिणाम संतुलित और बेहतर रहा, लेकिन कुछ जिलों में गिरावट भी देखने को मिली है, जो स्थानीय स्तर पर विश्लेषण का विषय बन गया है।



 
बीमारी के बावजूद निकिता का परिणाम चर्चा में
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 केएन (श्रीगंगानगर) की छात्रा निकिता को 12वीं कला संकाय में 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जानकारी के अनुसार, पीलिया से पीड़ित निकिता को बीकानेर भर्ती कराया गया था, जहां 20 मार्च को इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद निकिता का यह परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जा रहा है।
विज्ञापन


नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें-
 
कला वर्ग में सबसे अधिक परीक्षार्थियों की भागीदारी
कला वर्ग में इस बार सबसे अधिक 5,91,023 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,83,201 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या के बावजूद इस संकाय का परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा, जो उच्च सफलता दर को दर्शाता है और शिक्षा व्यवस्था की स्थिरता को भी दिखाता है।

पढ़ें- RBSE 12th Result 2026: बाड़मेर की दिव्या ने रचा इतिहास, 499 अंक के साथ बनीं विज्ञान वर्ग की टॉपर; बताया सपना
विज्ञापन

 
छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर
जारी आंकड़ों के अनुसार, कला वर्ग में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.68 रहा, जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.29 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह अंतर दर्शाता है कि इस संकाय में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में अधिक मजबूत रहा है।
 
प्रथम श्रेणी में बड़ी संख्या, तीन टॉपर ने पाए 99.60 प्रतिशत अंक
कला वर्ग में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या उल्लेखनीय रही। इस श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं सफल रहीं। वहीं इस वर्ष तीन विद्यार्थियों ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें