फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: शिव मंदिरों में रही लोगों की भीड़, जेल में बंद कैदियों को त्रिवेणी के पवित्र जल से करवाया स्नान

Wed, 26 Feb 2025 08:23 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

महाशिवरात्रि पर महादेव को जल अर्पित करने के लिए सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु लंबी लाइनों में खड़े हो गए। हर भक्त की कोशिश रही कि सबसे पहले महादेव के दर्शन कर जल अर्पित कर सकें। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने भी भारी जाब्ता तैनात किया।
विज्ञापन
बंदियों को कराया गया पवित्र जल से स्नान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवाधिदेव महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का महापर्व आज विश्वभर में हिंदू समाज के लोगों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्रीगंगानगर में भी भगवान आशुतोष को जल अर्पित करने के लिए श्रद्धालु प्रातःकाल से ही शिवालयों में उमड़ पड़े। हाथों में जल, बिल्व पत्र, पुष्प और दुग्ध लेकर श्रद्धालु शहर के विभिन्न शिवालयों में घंटों तक महादेव को जल अर्पित करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। भक्तों ने महादेव को जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं प्रभु के समक्ष प्रकट कीं। पुलिस और प्रशासन ने भी इस अवसर पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए माकूल व्यवस्था की और भक्तों को संभालने में जुटे रहे। अलग-अलग संस्थाओं ने प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की।

विज्ञापन


दरअसल, महाशिवरात्रि पर महादेव को जल अर्पित करने के लिए सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु लंबी लाइनों में खड़े हो गए। हर भक्त की कोशिश रही कि सबसे पहले महादेव के दर्शन कर जल अर्पित कर सकें। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने भी भारी जाब्ता तैनात किया। श्रद्धालुओं की लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ बगीची के महंत बाबा कैलाशनाथ ने बताया कि महादेव को भोलेनाथ इसीलिए कहा जाता है क्योंकि वे जरा सा प्रयास करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। मात्र जल, पुष्प और फल अर्पित करने से ही भगवान शिव मनवांछित फल की प्राप्ति करवाते हैं।

"बम बम भोले" की जयकारों के बीच भक्तों ने बाबा को जल अर्पित किया और मंदिर के बाहर विभिन्न धार्मिक स्वयंसेवी संगठनों द्वारा लगाए गए लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों के भीतर भी भक्त भजन-कीर्तन के रस में सराबोर होते रहे। अंध विद्यालय के स्फटिक महादेव, चहल चौक स्थित शिवालय, गोल बाजार शिवालय, कौड़ियों वाली पुली शिवालय सहित अन्य मंदिरों में भी भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों को कराया गया पवित्र जल से स्नान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कारागृह में बंदियों को महाकुंभ त्रिवेणी के पवित्र जल से करवाया स्नान
महाकुंभ त्रिवेणी से पवित्र जल कलश पर पुष्प वर्षा करते हुए जेल परिसर में लाया गया। वहां मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से सभी बंदियों को स्नान करवाया गया। इस दौरान जेल सुपरिटेंडेंट अभिषेक शर्मा सहित जेल प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधीक्षक शर्मा ने बंदियों को संबोधित करते हुए पवित्र जल के महत्व को बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें