फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: श्रीगंगानगर में डीएम डॉ. मंजू और MLA बिहाणी के बीच तीखी नोकझोंक, तमीज व डेकोरम तक पहुंची बात

Sat, 15 Nov 2025 02:18 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर में डीएम डॉ. मंजू और विधायक बिहाणी के बीच तीखी नोकझोंक का मामला चर्चा में बना हुआ है। तमीज व डेकोरम तक बात पहुंची है। चलिए जानते हैं मामला क्या था?
विज्ञापन
नोकझोंक के दौरान का एक चित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी और जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक बिहानी ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि आपको बोलने की तमीज़ नहीं है, डेकोरम समझिए।
विज्ञापन


आपको पता नहीं है कि MLA क्या होता है। क्या आपको डेकोरम सिखाना पड़ेगा? दरअसल, बीते दिन पटेल जयंती कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पद यात्रा में डीएम के देरी से पहुंचने पर विधायक बिहाणी आक्रोशित हो गए और मंच पर ही कलेक्टर से बहस हो गई।

चर्चा में छाई ये बहस

विज्ञापन

नेताओं और अफसरों के बीच बहस की घटना श्रीगंगानगर में चर्चा में बनी हुई है।  विधायक  और कलेक्टर डॉ. मंजू के बीच तीखी नोकझोंक का पूरा मामला प्रोटोकॉल को लेकर था। विधायक का आरोप है कि उन्हें कार्यक्रम में सम्मान नहीं मिला। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई।

ये भी पढ़ें- Ajmer News: राजस्थान बोर्ड की राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 14 नवंबर को, सभी जिलों में तैयारियां पूरी

विज्ञापन


आरोप: स्वागत के लिए कोई अफसर वहां मौजूद नहीं था
दरअसल, सरदार पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पद यात्रा कार्यक्रम श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया था। इसमें DM देरी से पहुंचीं, इस पर विधायक बिहाणी नाराज हो गए। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मंच से समझाइश दी। विधायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, विधायक जयदीप बिहाणी का आरोप है कि प्रोटोकॉल के अनुसार उनके स्वागत के लिए कोई अफसर वहां मौजूद नहीं था। कार्यक्रम में उनके सम्मान के अनुरूप व्यवस्था नहीं की गई थी। उनकी जानबूझकर उपेक्षा की गई।

इस पूरे मामले में विधायक जयदीप बिहाणी ने एडीएम सुभाष चंद्र और कलेक्टर डॉ. मंजू को डेकोरम बनाए रखने की बात भी कही। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें