Rajasthan Weather: जिले के गांवों में सुबह 7 बजे तक धूप नहीं निकल रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मौसम का यह मिजाज दिसंबर के अंत तक और सख्त होने की संभावना है।
हिमालय से आ रही बर्फीली उत्तरी हवाओं ने श्रीगंगानगर को कंपकंपा दिया है। सुबह-सुबह खेतों में ज्वार और सरसों की फसल पर हल्की बर्फ की चादर जमी नजर आई, जबकि सड़कों पर घना कोहरा और धुंध छाई रही। ठिठुरन इतनी कि ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
कृषि अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार के 12.0 डिग्री और शनिवार के 12 डिग्री से काफी कम है। दिन का अधिकतम तापमान भी तेजी से गिर रहा है। रविवार को यह 26.6 डिग्री और शनिवार को 28.3 डिग्री था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री और गिरावट आएगी। कोहरा और धुंध भी बढ़ेगा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।
हालांकि किसानों के लिए यह ठंड किसी वरदान से कम नहीं। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टरों का कहना है कि रबी फसलों, खासकर गेहूं, चना, सरसों और ज्वार के लिए यह मौसम एकदम अनुकूल है। ठंड से फसलों में रोग कम लगते हैं, सिंचाई की जरूरत घटती है और पौधों की बढ़वार शानदार होती है।
जिले के गांवों में सुबह 7 बजे तक धूप नहीं निकल रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मौसम का यह मिजाज दिसंबर के अंत तक और सख्त होने की संभावना है। ठंड से बचाव के लिए लोग अभी से तैयार रहें, क्योंकि पारा और नीचे जाने वाला है।