फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हरभजन सिंह के जोंबी ड्रग्स वीडियो में दिखने वाले दो युवक हिरासत में, बेहोशी का नाटक कर बनाई थी रील

Wed, 12 Aug 2026 06:53 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

Rajasthan News: राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के शेयर किए गए ‘जोंबी ड्रग्स’ वीडियो को लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वीडियो को नशे के प्रभाव का नाटक कर बनाया जाना सामने आया है। खास बात यह है कि पुलिस ने पहले वीडियो के श्रीगंगानगर का होने से इनकार किया था।
विज्ञापन
जोंबी वीडियो मामले में दो युवक हिरासत में लिए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कथित ‘जोंबी ड्रग्स’ वाले वीडियो मामले में मंगलवार रात नया मोड़ आ गया। श्रीगंगानगर की कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले जिले के एसपी हरिशंकर ने वीडियो के श्रीगंगानगर का होने से साफ इनकार किया था।
विज्ञापन




दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ
इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र की भांभू कॉलोनी निवासी योगेश (30) और जोगिंदर (27) को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने प्रतिबंधित प्रेगाबालिन के कैप्सूल का सेवन कर ‘जोंबी ड्रग्स’ के प्रभाव में होने का नाटक किया। फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे लोगों में भ्रम और भय का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास शूट हुआ था वीडियो
वीडियो जस्सा सिंह मार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास शूट किया गया था। वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप साफ दिखाई दे रहा है। शूटिंग सात अगस्त को सुबह 11:01 बजे हुई थी। इसके बाद हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा निवासी एक युवक ने इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया। पंजाबी गाने के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दो युवक एक जगह खड़े सुन्न नजर आ रहे थे।

सांसद हरभजन सिंह ने भी किया था शेयर
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने इसे अपने अकाउंट पर साझा किया। पंजाब पुलिस ने जवाब में इसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का बताया। लेकिन मंगलवार दोपहर जब एसपी हरिशंकर से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि श्रीगंगानगर में ऐसी कोई गतिविधियां नहीं होतीं और वीडियो का खंडन कर दिया। बाद में कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ मंत्री: सफाईकर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा, गहलोत-पायलट ने उठाए सवाल

प्रेगाबालिन के 300 एमजी के कैप्सूल खाता हूं
पूछताछ में योगेश ने बताया, 'सर जी, प्रेगाबालिन के 300 एमजी के कैप्सूल खाता हूं। इसके अलावा कुछ नहीं खाता। हम लोग मजदूरी के लिए काम पर गए हुए थे, मिट्टी की ट्रॉली भरने। उस समय प्रेगाबालिन कैप्सूल खाए हुए थे। चिट्टा-इंजेक्शन वालों से दूर रहता हूं। फिर हमने ऐसे करते हुए वीडियो बनाया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें