फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: ट्रेन की चपेट में आने से हुई मजदूर की मौत, पुलिया के नजदीक बैठा था युवक

Mon, 08 Apr 2024 07:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

जिले के रायसिंहनगर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मजदूर युवक ट्रेन की पटरी के पास पुलिया पर बैठा था, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपगढ़ के रायसिंहनगर में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव 12 पीएस का रहने वाला यह युवक ट्रक यूनियन पुलिया के नजदीक बैठा था तभी श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची रायसिंहनगर पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक कालूराम (48) रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से ई-रिक्शा में बैठकर ट्रक यूनियन तक आया। इसके बाद वह ट्रक यूनियन पुलिया के नजदीक बैठ गया। इस दौरान श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ की तरफ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से कालूराम की मौत हो गई। 

एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि जिस समय युवक ट्रेन की चपेट में आया, पास ही उसके परिवार का कोई सदस्य काम कर रहा था जिससे शीघ्र ही शव की पहचान कर ली गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें