फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: वॉटर कूलर से पानी पीते ही लगा करंट, 10 साल के मासूम की मौत, निजी स्कूल पर लापरवाही के आरोप

Tue, 11 Aug 2026 02:06 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

घर के पास स्थित निजी स्कूल में खेलने गए 10 साल के मासूम की वॉटर कूलर से पानी पीते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर पहले से शिकायत के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जुटे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सादुलशहर में एक दर्दनाक हादसे में 10 साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा घर के पास स्थित एक निजी स्कूल परिसर में खेलने गया था। इसी दौरान वॉटर कूलर से पानी पीते समय उसे करंट लग गया और वह अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद देर रात परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पानी पीने के दौरान लगा करंट
जानकारी के अनुसार सादुलशहर के वार्ड नंबर-23 निवासी देवांश (10) घर के पास स्थित बाल भारती स्कूल परिसर में खेलने गया था। इसी दौरान वह वॉटर कूलर से पानी पीने के लिए गया। आरोप है कि कूलर में करंट आ रहा था। जैसे ही बच्चे ने पानी पीने की कोशिश की, उसे करंट लग गया और वह अचेत होकर नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को संभाला और तुरंत सादुलशहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद देर रात मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें: मदन राठौड़ के 'भेड़चाल' बयान पर मचा सियासी घमासान: BAP सांसद राजकुमार रोत बोले- बेनकाब हुई भाजपा की सोच
विज्ञापन


मृतक की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल के वॉटर कूलर में करंट आने की शिकायत पहले भी की गई थी लेकिन कथित तौर पर समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते वॉटर कूलर की विद्युत व्यवस्था ठीक करवा दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

मृतक के भाई और पड़ोसी ने भी स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार वॉटर कूलर में करंट आने की शिकायत कई दिनों से स्कूल की शिक्षिका को दी जा रही थी। इसके बावजूद कथित तौर पर कूलर को ठीक नहीं करवाया गया। परिजनों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

आज अस्पताल में धरना देने की तैयारी
रात को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजनों ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सरकारी अस्पताल में धरना देने की बात कही है। परिजन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अब यह देखना होगा कि जांच में वॉटर कूलर में करंट आने की वास्तविक वजह क्या सामने आती है और यदि सुरक्षा संबंधी लापरवाही साबित होती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें