फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Tonk: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

Mon, 16 May 2022 03:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक में बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सहित तीनों सवार बस के साथ बहुत दूर तक घसीटते चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के बासखारोलान गांव के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में बावड़ी निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका टोंक के सहादत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

थाना पुलिस के एएसआई करण सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र सुनील कुमार साहू निवासी बावड़ी ने रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि उसके माता-पिता देवपुरा निवासी रामअवतार मीणा के साथ बासखारोलान गांव में हलवाई का काम करने गए थे। 15 मई की रात करीब नौ बजे वे काम निपटा कर बावड़ी के लिए रवाना हुए। इसी बीच बावड़ी झिराणा सड़क पर तेज गति से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक समेत तीनों सवार बस के साथ घसीटते हुए काफी दूर चले गए। हादसे में उसके पिता रामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जबकि सीता देवी ने टोंक शहादत अस्पताल में दम तोड़ दिया। 


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि घायल रामअवतार मीणा निवासी देवपुरा थाना टोडारायसिंह का टोंक सहादत अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें