रणथंभौर के रिसॉर्ट में जाती सोनिया गांधी
- फोटो : Social Media
जयपुर से सोनिया गांधी गुरुवार को हेलिकॉप्टर से सवाई माधोपुर पहुंची। उसके कुछ घंटे बाद ही राहुल और प्रियंका भी मां के पास रिसॉर्ट पहुंच गए। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी के साथ संभवतः प्रियंका भी 10 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगी, जो महिला प्रतिभागियों के लिए आरक्षित एक दिन है। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा उनके जन्मदिन पर उनसे मिल सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश-गुजरात विधानसभा चुनाव और सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट के बाद पूरा गांधी परिवार एक साथ है। ऐसे में पूरी संभावना है कि चुनाव परिणाम पर चर्चा होगी। हिमाचल में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। ऐसे में चुनावी रिजल्ट के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'श्रीमति सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनके जन्मदिन पर लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।