फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने किया गैरकानूनी कामः राज्यवर्धन सिंह राठौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर पहुंचकर मानसून सत्र ठीक से नहीं चल पाने का गुस्सा कांग्रेस पर निकाला। उनके अनुसार यह दुर्भाग्य है कि इतनी बड़ी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी वेल में आ गईं और वह भी केवल अपने हित के लिए, यह गैर कानूनी है।
विज्ञापन


उन्होंने अध्यक्ष के प्रोटोकॉल को तोड़ा है। राठौड़ ने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में परिपक्वता व होशियारी का अभाव है। उन्होंने सवाल उठाया कि सदन में चर्चा के बजाय, नारे लगाए जाएं, क्या क्या यही लीडरशिप है?

राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को कुछ समझ में नहीं आता। वे दो मिनट के वक्तव्य को भी देख-देखकर पढ़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती है कि वह जब सत्ता में रहे तब ही संसद चले।
विज्ञापन

विज्ञापन

ललित मोदी पर हल्के कानून का इस्तेमाल

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का मुद्दा ऐसा था कि विदेश मंत्री का जवाब सुनकर खुद भाग खड़े हुए। जिस दिन सदन में चर्चा होगी, कांग्रेस सच नहीं सुन पाएगी। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह ने चेक से पेमेंट लिया और चेक से ही दिया। कांग्रेस ने ऐसे मुद्दे उठाए, जिनका ओर-छोर कुछ नहीं था।

राठौड़ ने कहा 2012 में चेन्नई में ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लग सकते थे, लेकिन तब कांग्रेस की यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। तब कानून ऐसे लगाए गए जो हल्के थे।

कांग्रेस ने देश को मूर्ख बनाया। ललित मोदी के खिलाफ लाइट ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। इतनी हल्की कार्रवाई गवाह है कि यूपीए सरकार कठोर कार्रवाई करना ही नहीं चाहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें