फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटे ने मां का किया मर्डर, नशे की आदत और प्रेम-प्रसंग से नाराज थी, नहर में धक्का दे दिया

Sun, 10 Jul 2022 09:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ में एक बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी थी। आरोपी ने मां को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मां उसके नशे की लत और दूसरी जाति की युवती से शादी करने की बात से नाराज थी। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चार जुलाई को ट्क ड्राइवर सुरेशिया निवासी राज सिंह ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि ट्रक ड्राइवर होने के कारण वह कई दिनों तक घर से बाहर रहता है। वह 13 जून को ट्रक लेकर घर से रवाना हुआ। उसने अपनी पत्नी को फोन लगाया लेकिन बात नहीं हुई। इस पर दो जुलाई को पीड़ित ने जंक्शन थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दी। जिसकी जांच एएसआई भूपसिंह को सौंपी गई।

इसी दौरान 17 जून को सादुल ब्रांच नहर से अज्ञात लाश मिली थी। शव बुरी तरह सड़ गई थी लेकिन कपड़े से शिनाख्त हुई। जंक्शन पुलिस की ओर से शिनाख्त करवाए जाने पर राज सिंह ने कपड़े अपनी पत्नी के होने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का शक भी अपने पुत्र सोनू उर्फ हरदीप पर जताया।

विज्ञापन

राज सिंह ने बताया कि उसका बेटा नशा करने का आदी है। उसकी मां जसविन्द्र उसे नशा करने से मना करती थी। इसके साथ ही वह अन्य जाति की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उनकी पत्नी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद से ही बेटा नाराज था। आरोपी बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें