फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAJASTHAN: 'अश्लील वीडियो वाली महिला' कहकर पडोसी कर रहे बदनाम, गर्भवती ने मांगी इच्छामृत्यु

Tue, 26 Jul 2022 11:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

एक वीडियो पिछले पांच माह से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी पंजाबी सिंगर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर भरतपुर जिले की एक महिला को गांव के कुछ युवक परेशान कर रहे है। 
 
विज्ञापन
पति के साथ युवकों की शिकायत करने एसपी दफ्तर पहुंची महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो पांच माह से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर भरतपुर जिले के एक गांव की महिला को इस कदर परेशान किया जा रहा है कि उसने अपने पति के साथ मिलकर पुलिस अधिकारियों से इच्छामृत्यू मांगी है। अश्लील वीडियो के बल पर कुछ युवक गर्भवती महिला को परेशान कर रहे हैं। आए दिन युवक उसपर छींटाकशी करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को 35 वर्षीय गर्भवती एसपी कार्यालय पहुंची। उसका आरोप है कि करीब 5 महीने से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर गांव के युवकों ने उसका घर से निकलना दूभर कर दिया है। साथ ही कहते हैं कि पोर्न वीडियो वाली महिला यही है। महिला का कहना है कि उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है। 

पति से निकलवाई सच्चाई
आए दिन युवकों की तरफ से परेशान किए जाने के बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति का कहना है कि वीडियो में दिखाई देने वाली महिला कोई और है। युवकों के मानसिक शोषणा और उत्पीड़न करने की शिकायत महिला ने 21 जुलाई को कामां थाना पुलिस को भी दी। महिला ने तंग करने वाले मोहन सिंह, अमर सिंह, राजवीर, दीपचंद, झम्मन, सीमा समेत  अन्य लोगों की शिकायत की। महिला की शिकायत पर कथित तौर पर कामां पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। गांव के लोगों के तानों से परेशान और पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिला ने 22 जुलाई को एडिशनल एसपी मुख्यालय चंद्र प्रकाश शर्मा से शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। 
विज्ञापन


मांगी इच्छामृत्यू
सोमवार को आखिर में महिला एसपी श्याम सिंह के पास पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी। महिला का कहना है कि उस वीडियो से कोई मतबल न होने के बाद भी गांव के लोग तंज कसते हैं। साथ ही उन्होंने कार्रवाई न होने पर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। महिला की पूरी बात सुनने के बाद एसपी श्याम सिंह ने कामां थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें