आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस आरोपियों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से पकड़कर लाई है।
पुलिस के अनुसार इस मामले प्रभू पुत्र स्व. पूना गरासिया और भारमाराम पुत्र वागाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार थे। आरोपी सुरपगला और ईडरमाल की दुर्गम पहाड़ियों में छिपे हुए थे।
13 अगस्त को हुई थी वृद्धा के साथ वारदात
पुलिस के अनुसार गत 13 अगस्त 2024 की रात में 63 साल की विधवा महिला अपने घर अकेली थी। रात में समय करीब एक बजे आरोपी प्रभू पुत्र पूना गरासिया निवासी सुरपगला व भारमा पुत्र वागाराम गरासिया निवासी ईडरमाला ने अकेली महिला को घर पर देखकर दोनों उसके घर घुस गए। उसके साथ मारपीट कर दोनों ने मिलकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे घर के अंदर से रुपये लूटकर ले गए। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया था। विधवा वृद्ध महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की जघन्य घटना को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर टीम आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी दुर्गम पहाड़ी में छिपे हुए थे।