फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: लूट की नीयत से मंदिर में घुसे बदमाशों ने की पुजारी की हत्या, एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Tue, 24 Sep 2024 05:00 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

शहर के कृष्णगंज गणेश मंदिर में कल रात लूट की नीयत से मंदिर में घुसे दो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पुजारी की हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने धारदार हथियार से की पुजारी की हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही सदर पुलिस थानांतर्गत कृष्णगंज स्थित गणेश मंदिर में बीती रात लूट की नीयत से घुसे दो बदमाशों ने वहां मौजूद बुजुर्ग पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान पुजारी की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी वहां पहुंचे और भाग रहे एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लूट करने की नीयत से मंदिर में घुसे बदमाशों ने मंदिर के पुजारी द्वारा विरोध करने पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान पुजारी के चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसी मानाराम देवासी व ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। बदमाशों ने मानाराम देवासी पर भी हमला कर दिया। तब तक अन्य लोग भी वहां पहुंच गए, जिसे देखकर बदमाश भागने लगे लेकिन लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस की सहायता से पुजारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। साथ ही फरार बदमाश की तलाश में टीम गठित कर उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

बदमाशों ने धारदार हथियार से की पुजारी की हत्या

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें