फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बीस दिन पहले युवक की हत्या करके फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, एक किशोर भी निरुद्ध

Mon, 07 Apr 2025 10:11 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

बीस दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक किशोर को भी मामले में निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड सदर थाना पुलिस ने 20 दिन पहले पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में शामिल एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या की थी।
विज्ञापन


थानाधिकारी दर्शनसिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी जीवाराम पुत्र भूरा राम गरासिया निवासी आंदलिया, थाना आबूरोड सदर को गिरफ्तार किया। आरोपी 16 मार्च 2025 को हुई आंदलिया निवासी शंकर गरासिया की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। शंकर पर कुल्हाड़ी, लाठियों और बीयर की बोतलों से जानलेवा हमला किया गया था।

ये भी पढ़ें:  Jaipur: 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति खत्म, शाह बोले- 'सामाजिक समरसता का अनूठा प्रयास'
विज्ञापन


पीड़िता श्रीमती केली पत्नी शंकर गरासिया ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि होली के दूसरे दिन वे दोनों सियावा से अपने गांव आंदलिया लौटे थे। उसी दौरान शंकर बस स्टैंड की ओर गया, जहां पहले से मौजूद जयंती पुत्र जगाजी गरासिया और अन्य ने पूर्व रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। हमले में शंकर की मौत हो गई थी।

इस मामले में पूर्व में आरोपी जयंतीलाल, हरीश उर्फ हंसा, भरत, कान्ति, मुकेश और रामा को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य आरोपी जीवाराम को भी पकड़ लिया गया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती, 11 वाहन जब्त

इधर आबूरोड शहर पुलिस द्वारा यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार शाम को आबूरोड-मानपुर मार्ग स्थित शांतिकुंज पार्क के बाहर नाकाबंदी की गई और वाहन जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Ajmer News:  धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, 15 हजार घरों पर फहराया पार्टी का झंडा

थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर भगवानराम के निर्देशन में कांस्टेबल ओमप्रकाश व टीम ने करीब 50 वाहनों की जांच की। इसमें बिना दस्तावेज, हेलमेट व सीट बेल्ट के चल रहे 11 वाहनों को जब्त किया गया। इस दौरान कई वाहन चालक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों से निकलते देखे गए। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें