फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: अज्ञात बीमारी से ग्रसित है परिवार का मुखिया, कंकाल में बदल रही शरीर, मासूमों की बढ़ने लगी चिंता

Sat, 28 Dec 2024 07:45 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान के सिरोही जिले में परिवार के मुखिया अज्ञात बीमारी से ग्रसित है। धीरे-धीरे उसका शरीर कंकाल में बदलता जा रहा है। वहीं, अब मासूम बच्चों को भी चिंता सताने लगी है। 
विज्ञापन
बीमार व्यक्ति और उसके बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के दोयतरा ग्राम पंचायत अंतर्गत पनियाराफली निवासी लुकियाराम गमेती इलाज के अभाव में दिन-ब-दिन गंभीर हालत में पहुंच रहा है। हालत यह है कि उसका शरीर कंकाल में बदलता जा रहा है। इससे लुकियाराम पर निर्भर मासूमों के सामने भविष्य की चिंता उत्पन्न हो गई है। दिन भर ये अपने पिता की चारपाई के आसपास घूमकर किसी सहायता का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


परिवार में पिता के कंधों पर अपने मासूम बच्चों के भरण पोषण का दारोमदार होता है। लेकिन किसी परिवार के पिता कम उम्र में ही किसी बीमारी की चपेट में आकर बिस्तर पर नरक भोगने लग जाए तो उस परिवार के भरण पोषण का निर्वहन कितना कठिन हो जाता है। ऐसे ही एक सिरोही के देलदर तहसील के आदिवासी गांव दोयतरा गांव की पणीयारा फली निवासी गंभीर रोग से पीड़ित लुकियाराम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित लुकियाराम पुत्र नेता राम गमेती उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर एक पनियारा फली ग्राम पंचायत दोयतरा अपने घर में बिस्तर पर गंभीर बीमारी के चलते कंकाल हो चुके शरीर के बाद में नारकीय जीवन जी रहा है।

पिता की कंकाल काया को देखकर मासूमों के गिरते आंसू
बीमारी से पीड़ित के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। वह दिन भर अपने पिता के बिस्तर के चारो ओर घूमते रहते हैं। लगातार कमजोर हो रहे अपने पिता के बीमार शरीर को देखकर बच्चों के आंसू गिर पड़ते हैं। पिता भी अपने मासूमों को लेकर थकी आंखे उदास मन से भविष्य की चिंता में डूबा रहता है।इस मामले में सबसे बड़ी एवं खास बात यह है कि अब न तो खुद चलकर कहीं जा सकता है और न ही उसके बच्चे इतने बड़े है कि वे उसे अस्पताल ले जाकर इलाज करवाए। ऐसे में भगवान से प्रार्थना कर उनके पिता को स्वस्थ करने मंगल कामना कर रहे हैं। इसके लिए वे आस लगाए बैठे हैं कि कहीं से कोई फरिश्ता बनकर आए तथा उनके पिता का इलाज करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें