Sirohi News : उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर के चीफ इंजीनियर सौरभकुमार अग्रवाल ने शनिवार को सिरोही पहुंचकर जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान जालौर सिरोही मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने को लेकर सरूपगंज बागरा रेलवे लाइन के होने जा रहे प्रथम सर्वे कार्य की वस्तुस्थिति से सांसद को अवगत करवाया।
Rajasthan News : भारतीय रेल से सिरोही वासियों के लिए खुशखबरी है। जल्द यहां रेल सुविधा में विस्तार किया जा रहा है। इसको लेकरउत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर के चीफ इंजीनियर सौरभकुमार अग्रवाल ने शनिवार को सिरोही पहुंचकर जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी से मुलाकात की। इस बीच भाभर वाया सांचौर बाड़मेर की नई रेल लाइन की सर्वे के लिए भी चर्चा की गई। इस सर्वे के लिए सांसद चौधरी के प्रयास से 9 करोड़ 65 लाख रुपए राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
नई रेल लाइन के प्रथम सर्वे की मंजूरी
स्वरूपगंज से बागरा तक कुल 96 किलोमीटर रेलवे लाइन के लिए भारत सरकार द्वारा कुल 2.40 करोड़ की राशि की स्वीकृति जारी की है। अब जल्द ही सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। ज्ञात रहे कि सिरोही को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए पिछले लंबे समय से मांग चली आ रही थी। अब केंद्र सरकार ने राजस्थान के आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र में रेल संपर्क बढ़ाने को लेकर यह सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मारवाड़ बागरा से सिरोही होते हुए स्वरूपगंज की नई रेल लाइन के प्रथम सर्वे की मंजूरी दी गई है.
बिछाई जाएगी 96 किलोमीटर लंबी रेल लाइन
सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयासों से सिरोही को रेल नेटवर्क से जोड़ने की लंबे समय से मांग अब पूरी होने जा रही है। इसमें राजस्थान में 96 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी।नई रेल लाइन से 10 लाख से ज्यादा आबादी को फायदा होगा। इसके साथ ही जालौर एवं सिरोही के स्थानीय उद्योगों को अपने उत्पादों को बाजार में बेचने एवं त्वरित गति से सप्लाई करने के लिए बहुत बड़ी सुविधा मिल सकेगी।