फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: नाबालिग को फुसलाकर गुजरात से यूपी ले जाया जा रहा था, राजस्थान में आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

Fri, 24 May 2024 02:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान के सिरोही जिले में आरपीएफ ने गुजरात से उत्तर प्रदेश के लिए निकले दो नाबालिगों को पकड़ा है। लड़का लड़की के घर वालों को बिना बताए उसे उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। आरपीएफ ने लड़की को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपूर्द किया है। 

 
विज्ञापन
सिरोही में नाबालिग लड़की को गुजरात से भगाकर यूपी ले जाने का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से लड़की को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। दो नाबालिगों को आरपीएफ ने पकड़ा है और आवश्यक कार्यवाही के बाद लड़की को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपूर्द किया गया है। 

विज्ञापन


मामला इस तरह है कि रेलवे सुरक्षा बल का ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान चल रहा है। इसके तहत रेलवे सुरक्षा बल चौकी पिंडवाड़ा के उपनिरीक्षक भोमाराम, सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश और हेड कांस्टेबल रमेश कुमार गुरुवार देर रात करीब दस बजकर 40 मिनट पर रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक पर एक लड़का व लड़की डरा-सहमा और संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पूछताछ करने पर लड़के ने बताया कि वह गांव नगला, शिवसिंग सराय, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी है। लड़की जानिया पीर का टेकरी, विंजो वटवा, जिला अहमदाबाद गुजरात निवासी है। उसकी उम्र 17 वर्ष है। पूछताछ करने पर पता चला कि लड़के का भाई और लड़की अहमदाबाद में एक ही दुकान पर काम करते हैं। दोनों में प्यार है। इसी वजह से लड़की को उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। इसकी जानकारी लड़की के घर वालो को नहीं थी। पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर दोनों घबराकर उतर गए थे। इसके बाद आरपीएफ ने आवश्यक कार्यवाही कर लड़की को सखी केंद्र सिरोही भेजा है। वहीं लड़की को संप्रेषण गृह भेजा गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें