सिरोही की डीएसटी टीम के साथ मिलकर कैलाश नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में एक खेत में बने टीन शेड के अंदर गेहूं के भूसे में छिपाकर रखी गई 30 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद हुई है।
कैलाशनगर थानाधिकारी कानाराम की अगुवाई में पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा जुबलीगंज में भीखाराम के कृषि कुएं पर बने मकान के आगे टीन शेड में गेहूं के भूसे और वगताराम के खेत में बने झोपड़े की तलाशी के दौरान 30.5 किलो डोडा पोस्त जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।